बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के कस्बा नरौरा में शुक्रवार सुबह बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सजगता का परिचय देते हुए एक बेहद त्वरित और सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। संगठन को सुबह 6:30 बजे घटना की सूचना मिली थी,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कस्बा नरौरा में शुक्रवार सुबह बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सजगता का परिचय देते हुए एक बेहद त्वरित और सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। संगठन को सुबह 6:30 बजे घटना की सूचना मिली थी, जिस पर तुरंत हरकत में आते हुए कार्यकर्ता ठीक 7:45 बजे मौके पर पहुंच गए और बिना समय गंवाए बचाव कार्य शुरू कर दिया।
इस आपातकालीन रेस्क्यू ऑपरेशन में नगर पंचायत नरौरा के कर्मचारी भी जेसीबी मशीन और आवश्यक संसाधनों के साथ मौके पर मुस्तैद रहे। सूचना मिलने के महज सवा घंटे के भीतर ही पूरी टीम ने मौके पर मोर्चा संभाल लिया था।
बचाव कार्य के दौरान बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार वशिष्ठ, प्रखंड संयोजक राहुल भारद्वाज, भल्ला बजरंगी और बाबा सुरेश शर्मा सहित दर्जनों समर्पित कार्यकर्ता मौके पर डटे रहे और राहत कार्य में हाथ बंटाया।
प्रशासनिक टीम और संगठन के सामूहिक व समन्वित प्रयासों से रेस्क्यू कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करा लिया गया। संकट के समय बजरंग दल और नगर पंचायत द्वारा दिखाई गई इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों ने जमकर सराहना की है।
जौनपुर: अकीदत और गमगीन माहौल में निकला 4 मुहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस, उमड़ा जनसैलाबhttps://t.co/CuElFv9wQg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 21, 2026













