बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कांति प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर, अनूपशहर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कांति प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर, अनूपशहर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुपशहर विधायक संजय शर्मा ने मुख्य रूप से सहभागिता की और छात्रों व शिक्षकों के साथ योगाभ्यास किया।

इस दौरान विधायक संजय शर्मा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा के समन्वय का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि नियमित योग से जीवन में संतुलन, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो आज की तनावपूर्ण जीवनशैली में बेहद आवश्यक है।

विद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के महत्व के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था। अंत में सभी ने रोज योग करने का संकल्प लिया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.