सिकंदराबाद: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा उत्साह, विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने दिलाया ‘स्वस्थ जीवन’ का संकल्प

बुलंदशहर

सिकंदराबाद 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को पूरे शहर में भारी उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। इसी क्रम में नगर के पावन कुटीर मैरिज होम में एक भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिकंदराबाद 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को पूरे शहर में भारी उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। इसी क्रम में नगर के पावन कुटीर मैरिज होम में एक भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा, “योग केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का मूल आधार है। यह हमारी प्राचीन भारतीय परंपरा का एक अभिन्न अंग है, जो तन और मन के बीच अद्भुत सामंजस्य स्थापित करता है। इसके नियमित अभ्यास से जीवन में नई आत्म-चेतना जागृत होती है।” कार्यक्रम के दौरान विधायक सहित उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल उद्बोधन को भी बेहद ध्यानपूर्वक सुना। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का ओजस्वी संदेश हर नागरिक को निरोग रहने की प्रेरणा देता है। इस वर्ष की थीम ‘Yoga For Healthy Ageing’ पर जोर देते हुए उन्होंने युवाओं और बुजुर्गों, दोनों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

इस भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लेकर विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। सामूहिक योगाभ्यास के समापन पर सभी को ‘योग से निरोग’ रहने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय लोगों ने विधायक की इस प्रेरणादायी पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस आयोजन से क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति एक नई चेतना और जागरूकता आई है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.