बुलंदशहर में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब: प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर संग सांसद-विधायक ने किया योग, दिया ‘निरोगी भारत’ का संदेश

बुलंदशहर

बुलंदशहर, जनपद के 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जनपद बुलंदशहर का यमुनापुरम स्टेडियम योगमय हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर, जनपद के 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जनपद बुलंदशहर का यमुनापुरम स्टेडियम योगमय हो गया। आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित विशाल सामूहिक योगाभ्यास शिविर में हजारों नगरवासियों ने एक साथ योग कर ‘योग अपनाओ, रोग भगाओ’ का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने सांसद डॉ. भोला सिंह, सदर विधायक प्रदीप कुमार चौधरी एवं नगर पालिका चेयरमैन दीप्ति मित्तल के साथ मंच से योगाभ्यास किया। प्रातः 6 बजे से शुरू हुए इस शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों, स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स और सम्मानित नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

योग प्रशिक्षकों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, कपालभाति और अनुलोम-विलोम जैसे आसनों का अभ्यास कराया। साथ ही योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी गई।

इस मौके पर प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पहल से योग आज विश्व की धरोहर बन चुका है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। बुलंदशहर की जनता ने आज यह साबित कर दिया कि जिला फिटनेस के मामले में अग्रणी है।” सांसद डॉ. भोला सिंह ने युवाओं से दैनिक जीवन में योग को अपनाने की अपील की।

विधायक प्रदीप कुमार चौधरी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की प्राचीन विरासत है जो तनावमुक्त जीवन की कुंजी है। नगर पालिका चेयरमैन दीप्ति मित्तल ने सभी नगरवासियों का आभार जताया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। पूरे स्टेडियम में ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.