ठूठीबारी में आरएसएस की केशव प्रभात शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

महराजगंज

महराजगंज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार 21 जून को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की केशव प्रभात शाखा, ठूठीबारी के तत्वावधान में एक योगाभ्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

महराजगंज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार 21 जून को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की केशव प्रभात शाखा, ठूठीबारी के तत्वावधान में एक योगाभ्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संघ के स्वयंसेवकों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने भी बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया और विभिन्न योगासनों व प्राणायाम का सामूहिक अभ्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मुख्य वक्ताओं ने मानव जीवन में योग के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मन शांत और जीवन संतुलित बनता है। वक्ताओं ने रेखांकित किया कि योग केवल शारीरिक व्याधियों और रोगों से बचाव का साधन नहीं है, बल्कि यह मानसिक तनाव को दूर कर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

समारोह के अंत में वक्ताओं ने उपस्थित सभी लोगों से अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर दैनिक जीवन में योग को अनिवार्य रूप से अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, सुखी और निरोग जीवन जीने के लिए योग सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। इस दौरान लोगों को विभिन्न प्राणायामों के लाभ बताने के साथ-साथ नियमित व्यायाम और संतुलित जीवनशैली अपनाने के गुर भी सिखाए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थानीय पदाधिकारी, निष्ठावान स्वयंसेवक और क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.