बुलंदशहर
बुलंदशहर “सशक्त किसान समृद्ध किसान, आत्मनिर्भर भारत की पहचान” के संकल्प के साथ शनिवार 20 जून 2026 को ब्लॉक दानपुर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर “सशक्त किसान समृद्ध किसान, आत्मनिर्भर भारत की पहचान” के संकल्प के साथ शनिवार 20 जून 2026 को ब्लॉक दानपुर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ की 23वीं किस्त के डिजिटल हस्तांतरण के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी महेश कुमार ने की। इस विशेष अवसर पर क्षेत्र के भारी संख्या में आए किसान भाइयों एवं बहनों ने योजना से मिलने वाले सीधे लाभ और केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित किसानों में योगेश कुमार, शेर सिंह, सुधीर कुमार, रविंद्र कुमार, प्रेमपाल सिंह, ओमवती, हेमलता, मंजू देवी, जयप्रकाश और विजय कुमार शामिल रहे।
योजना की 23वीं किस्त सीधे बैंक खातों में पहुंचने पर उपस्थित सभी किसानों ने खुशी जाहिर की। किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से निरंतर मिल रही आर्थिक सहायता के लिए भारत सरकार का सहृदय आभार व्यक्त किया। साथ ही, आधुनिक तौर-तरीकों को अपनाकर कृषि क्षेत्र को अधिक सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को दोहराया।
महराजगंज: दो ग्राम पंचायतों के सीमा विवाद में PWD सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, राहगीर परेशान@DmMaharajganj @uppwdofficial @IndiaDeportoPR https://t.co/OxRB3TLqZc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2026













