मिशन शक्ति केंद्र की पहल से सुलझा वैवाहिक विवाद, साथ रहने को राजी हुआ दंपति

बुलंदशहर

बुलंदशहर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वैवाहिक विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अहमदगढ़ स्थित मिशन शक्ति केंद्र को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वैवाहिक विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अहमदगढ़ स्थित मिशन शक्ति केंद्र को बड़ी सफलता मिली है। केंद्र की कुशल काउंसलिंग के परिणाम स्वरूप एक दंपति अपने सभी पुराने मतभेद भुलाकर पुनः एक साथ रहने के लिए सहर्ष राजी हो गया।

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद को लेकर शुक्रवार को मिशन शक्ति केंद्र पर दोनों पक्षों को बुलाया गया था। यहां तैनात रिक्रूट महिला कांस्टेबल शिवानी ने दोनों पक्षों की समस्याओं और शिकायतों को बेहद गंभीरता व संवेदनशीलता से सुना। उनके सतत प्रयासों और दोनों पक्षों के बीच कराए गए सकारात्मक संवाद के बाद दंपति के बीच आपसी सहमति बन गई। इसके बाद दोनों ने प्रार्थना पत्र पर अपने सहमति हस्ताक्षर कर साथ रहने का फैसला किया।

थाना प्रभारी निरीक्षक वी.डी. गंगवार ने बताया कि मिशन शक्ति केंद्र की टीम महिलाओं की सुरक्षा, सहायता और पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए यह केंद्र पूरी निष्ठा से कार्य करता रहेगा। पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है, जिससे एक परिवार टूटने से बच गया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.