खेसरहा में ढोढौरा पंचायत भवन बदहाल, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा विकास खंड अंतर्गत ढोढौरा ग्राम पंचायत का पंचायत भवन लंबे समय से प्रशासनिक उपेक्षा के चलते बदहाली का शिकार है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा विकास खंड अंतर्गत ढोढौरा ग्राम पंचायत का पंचायत भवन लंबे समय से प्रशासनिक उपेक्षा के चलते बदहाली का शिकार है। देखरेख और मरम्मत के अभाव में भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इसकी दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा होने का अंदेशा बना रहता है।

स्थानीय ग्रामीण उस्मान और जमील ने इस स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत भवन की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। वहीं, ग्रामीण ब्रह्मानंद और पिंटू ने बताया कि बरसात के दिनों में छत से पानी टपकने के कारण भवन के भीतर बैठकर कोई भी आधिकारिक कार्य करना बेहद मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस भवन की अविलंब मरम्मत और रंगाई-पुताई कराई जाए, ताकि यह दोबारा ग्रामीणों के उपयोग के लायक बन सके।

इस पूरे मामले पर ग्राम प्रधान जाबिर अली ने बताया कि पंचायत भवन की इस दयनीय स्थिति से संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि भवन के जीर्णोद्धार के लिए जल्द ही एक आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजा जाएगा, ताकि बजट स्वीकृत होते ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जा सके और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.