हापुड़: तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर लांघकर बुलेट से टकराई, बाइक सवार युवक गंभीर घायल

हापुड़

हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछलोता फ्लाईओवर से पहले नेशनल हाईवे-9 पर गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछलोता फ्लाईओवर से पहले नेशनल हाईवे-9 पर गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गढ़मुक्तेश्वर की ओर से टमाटर लेकर दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए रॉन्ग साइड में चली गई और सामने से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

इस भयानक भिड़ंत में बुलेट सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया।

बड़ा हादसा टला, जांच में जुटी पुलिस

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप की गति बेहद तेज थी, जिसके कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट के परखच्चे उड़ गए। राहत की बात यह रही कि हाईवे पर चल रहे अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और घायल युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रही हैं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.