सिद्धार्थनगर: बर्डपुर बीडीओ ओमप्रकाश यादव पर गिरी गाज, पद से हटाए गए; डीडीओ कार्यालय से संबद्ध, अजय प्रताप बने नए खंड विकास अधिकारी

बर्डपुर

सिद्धार्थनगर जनपद के बर्डपुर विकासखंड से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विकासखंड में काफी समय से चल रही प्रशासनिक और वित्तीय अनियमितताओं की खबरों का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बर्डपुर विकासखंड से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विकासखंड में काफी समय से चल रही प्रशासनिक और वित्तीय अनियमितताओं की खबरों का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बर्डपुर के खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश यादव को उनके पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उन्हें पदमुक्त करते हुए जिला विकास अधिकारी कार्यालय सिद्धार्थनगर से संबद्ध किया गया है। वहीं, उनकी जगह अजय प्रताप को बर्डपुर विकासखंड का नया खंड विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सुर्खियों में आई खबर के बाद विभाग में मंचा हड़कंप; हुई बड़ी कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बर्डपुर विकासखंड में विकास कार्यों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। हाल ही में इस संबंध में मीडिया में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया था और उच्चाधिकारियों स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई थीं।

मामले की गंभीरता और शासन की छवि को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है। ओमप्रकाश यादव को मुख्यधारा की जिम्मेदारी से हटाकर जिला मुख्यालय से संबद्ध करना इस बात का साफ संकेत है कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अजय प्रताप ने संभाला कार्यभार, पारदर्शी विकास होगी प्राथमिकता

बर्डपुर के नवनियुक्त खंड विकास अधिकारी अजय प्रताप ने कार्यभार ग्रहण करने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, नए बीडीओ के सामने ब्लॉक में लंबित पड़े विकास कार्यों को गति देना और व्यवस्था को पटरी पर लाना एक बड़ी चुनौती होगी।

इस फेरबदल के बाद ब्लॉक मुख्यालय के कर्मचारियों और ग्राम प्रधानों के बीच भी खलबली का माहौल है। क्षेत्र के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई है कि नए अधिकारी की तैनाती के बाद विकास कार्यों में पारदर्शिता आएगी और आम जनता की समस्याओं का समय पर निस्तारण हो सकेगा

Voice Of News 24

 

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.