छपरौली/बदरखा
बागपत जनपद के छपरौली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बदरखा निवासी और क्षेत्र के प्रख्यात समाजसेवी शौकेंद्र खोखर को एक बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के छपरौली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बदरखा निवासी और क्षेत्र के प्रख्यात समाजसेवी शौकेंद्र खोखर को एक बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी गई है। तेजस्वी बिल्डर्स मेरठ के डायरेक्टर शौकेंद्र खोखर को विश्व हिंदू महासंघ भारत शिक्षक बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनकी यह महत्वपूर्ण नियुक्ति शिक्षक बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतना पथिक कृष्ण विश्रुतपाणी द्वारा आधिकारिक रूप से की गई है। इस मनोनयन से जनपद के सामाजिक और राजनीतिक हलकों में उत्साह का माहौल है।
कुशल नेतृत्व और स्पष्ट विजन से संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर बनाएंगे मजबूत: शौकेंद्र खोखर
नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शौकेंद्र खोखर ने इस शीर्ष जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “संगठन ने मुझ पर जो भरोसा और विश्वास जताया है, मैं उस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करूँगा। अपने कुशल नेतृत्व, स्पष्ट विजन और संगठनात्मक अनुभवों के बल पर शिक्षक बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ को देश के कोने-कोने तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।”
उन्होंने आगे कहा कि वह संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी और जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय कार्यकारिणी के अन्य रिक्त पदों पर भी योग्य चेहरों के मनोनयन की प्रक्रिया को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। विश्व हिंदू महासंघ का मूल उद्देश्य समाज, शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रहित से जुड़े संवेदनशील विषयों पर सकारात्मक व बौद्धिक योगदान देना है।
बधाई देने वालों का लगा तांता; क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी हैं खोखर
शौकेंद्र खोखर बदरखा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने की सूचना जैसे ही जनपद बागपत और सोशल मीडिया पर वायरल हुई, वैसे ही संगठन के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को दिनभर उनके आवास और व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर बधाई देने वाले सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, प्रबुद्ध वर्ग और क्षेत्र के गणमान्य लोगों का तांता लगा रहा। लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया।
आपको बता दें कि जनपद बागपत में शौकेंद्र खोखर को एक सक्रिय और समर्पित समाजसेवी के रूप में जाना जाता है। सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनहित के कार्यों में उनकी निरंतर भागीदारी के चलते क्षेत्र की जनता के बीच उनकी एक विशेष और साफ-सुथरी पहचान बनी हुई है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि उनके इस मनोनयन से न केवल संगठन को मजबूती मिलेगी, बल्कि बागपत जनपद का गौरव भी राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगा।
SantKabirNagar: यूपी के संतकबीरनगर में सनसनीखेज हत्याकांड! 🚨 युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने लाठी-डंडों के साथ किया भारी हंगामा। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात। pic.twitter.com/8NEbbS1a8l
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 19, 2026









