नालियों की सफाई न होने से पंतनगर वार्ड में बढ़ी परेशानियां, संक्रामक बीमारियों का खतरा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पालिका परिषद के पंतनगर वार्ड में नालियों की नियमित सफाई न होने से स्थिति बदतर हो गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पालिका परिषद के पंतनगर वार्ड में नालियों की नियमित सफाई न होने से स्थिति बदतर हो गई है। गंदगी के अंबार और सड़कों पर बहते गंदे पानी के कारण स्थानीय निवासियों का जीना दूभर हो गया है।

वार्ड निवासी दिनेश कुमार के घर के पास की नाली लंबे समय से पूरी तरह जाम है, जिससे उसका दूषित पानी मुख्य सड़क पर फैल रहा है। स्थानीय निवासी मनोज, विनोद, प्रमोद और मनोज कश्यप ने बताया कि गंदगी के कारण पूरे क्षेत्र में भारी दुर्गंध फैल रही है। इसके चलते मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है।

निवासियों का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। आगामी बरसात में यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है। स्थानीय जनता ने प्रशासन से तत्काल नालियों की सफाई कराने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.