जौनपुर
जौनपुर जनपद के रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छपरा-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस और मऊ-आनंद विहार टर्मिनल के लिए विशेष साप्ताहिक ट्रेनों के संचालन का एक बड़ा फैसला किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छपरा-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस और मऊ-आनंद विहार टर्मिनल के लिए विशेष साप्ताहिक ट्रेनों के संचालन का एक बड़ा फैसला किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, इन दोनों महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव जौनपुर और शाहगंज स्टेशनों पर सुनिश्चित किया गया है, जिससे स्थानीय यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में सीधा लाभ मिलेगा।
उद्घाटन विशेष ट्रेन संख्या 02527 छपरा से रविवार दोपहर 1:45 बजे रवाना होगी, जो बलिया, मऊ और आजमगढ़ होते हुए शाहगंज शाम 6:15 बजे और जौनपुर शाम 6:58 बजे पहुंचेगी। इसके बाद लखनऊ और कानपुर होकर अगले दिन सुबह 7:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। दूसरी तरफ, ट्रेन संख्या 05129 मऊ-आनंद विहार विशेष गाड़ी मऊ से रविवार दोपहर 1:45 बजे चलकर आजमगढ़ के रास्ते शाहगंज शाम 4:15 बजे, जौनपुर शाम 5:00 बजे और जंघई शाम 6:20 बजे पहुंचेगी। यह प्रयागराज होकर अगले दिन सुबह 5:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगार युवाओं के आर्थिक शोषण के खेल का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सदर थाना क्षेत्र के सतभरिया स्थित ‘डायसन ट्रेनिंग एंड टेस्ट सेंटर’ पर पुलिस ने अचानक छापेमारी कर भारी हड़कंप मचा दिया। pic.twitter.com/gYIS0Kz5HM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 19, 2026













