महराजगंज
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद अंतर्गत सोनौली निवासी युवा खिलाड़ी दीपांशु जायसवाल ने 48वीं राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद अंतर्गत सोनौली निवासी युवा खिलाड़ी दीपांशु जायसवाल ने 48वीं राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। भोपाल की एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में 5 से 8 जून तक आयोजित इस प्रतियोगिता के 80-90 किलोग्राम राइट हैंड वर्ग में दीपांशु ने दमदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस ऐतिहासिक सफलता के बाद उनका चयन आगामी एशियन और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भी हो गया है।
दीपांशु की इस बड़ी उपलब्धि पर नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी गुरुवार देर शाम उनके आवास पहुंचे। विधायक ने दीपांशु को फूल-माला, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने दीपांशु के माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र के ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों पर पूरे समाज को गर्व है और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। इस दौरान स्थानीय नागरिकों और सभासद रवि वर्मा सहित कई गणमान्य लोगों ने विधायक का भव्य स्वागत किया। दीपांशु की यह सफलता आज क्षेत्र के हजारों युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा बन चुकी है।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगार युवाओं के आर्थिक शोषण के खेल का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सदर थाना क्षेत्र के सतभरिया स्थित ‘डायसन ट्रेनिंग एंड टेस्ट सेंटर’ पर पुलिस ने अचानक छापेमारी कर भारी हड़कंप मचा दिया। pic.twitter.com/gYIS0Kz5HM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 19, 2026










