बिजनौर: एआरटीओ का प्रदूषण जांच केंद्रों पर औचक निरीक्षण, एक को नोटिस जारी

बिजनौर

बिजनौर जनपद के सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी महेश शर्मा ने जिले में संचालित प्रदूषण जांच केंद्रों की पारदर्शिता और सही कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी महेश शर्मा ने जिले में संचालित प्रदूषण जांच केंद्रों की पारदर्शिता और सही कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपनी पहचान गोपनीय रखते हुए बैराज रोड और शहर के विभिन्न प्रदूषण जांच केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह जांचना था कि क्या वाहन स्वामियों को उचित जांच के बाद ही प्रदूषण प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं या बिना जांच के। इसके अलावा, एआरटीओ ने केंद्रों पर सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क बोर्ड के प्रदर्शन की भी स्थिति देखी। बता दें कि सरकार द्वारा पेट्रोल दोपहिया के लिए ₹70, पेट्रोल तीन/चार पहिया के लिए ₹90 और सभी डीजल वाहनों के लिए ₹120 का शुल्क तय किया गया है।

अभियान के दौरान कुल छह केंद्रों की जांच की गई। इनमें से एक केंद्र पर शुल्क प्रदर्शन बोर्ड मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर उसे तत्काल सुधार करने और एआरटीओ कार्यालय को सूचित करने का नोटिस जारी किया गया। एआरटीओ महेश शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह औचक निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.