बुलंदशहर: CO डिबाई ने थाना छतारी का निरीक्षण किया, बीट प्रणाली को और सक्रिय बनाने के दिए निर्देश

बुलंदशहर

बुलंदशहर क्षेत्राधिकारी डिबाई मधूप कुमार सिंह ने थाना छतारी का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। सबसे पहले उन्होंने प्रातःकालीन गणना में भाग लिया और ड्यूटी पर उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों की उपस्थिति चेक की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर क्षेत्राधिकारी डिबाई मधूप कुमार सिंह ने थाना छतारी का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। सबसे पहले उन्होंने प्रातःकालीन गणना में भाग लिया और ड्यूटी पर उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों की उपस्थिति चेक की।

इसके बाद मधुप कुमार सिंह ने थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर, मालखाना, शस्त्रागार, बैरक व भोजनालय का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी अवलोकन किया। साफ सफाई और हरियाली के कार्यों पर उन्होंने संतोष जताया और पुलिसकर्मियों की सराहना की।

पुलिस बल को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी ने कहा कि शासन व उच्चाधिकारियों द्वारा जारी सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सिंह ने बीट प्रणाली को और अधिक मजबूत, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक बीट प्रभारी व कर्मचारी अपने बीट क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण करें। जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनें और मौके पर ही उनका निस्तारण करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था और जनता से मधुर संबंध के लिए सक्रिय बीट पुलिसिंग सबसे जरूरी है।

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी छतारी सहित समस्त उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल मौजूद रहे

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.