मोहर्रम पर्व शांतिपूर्वक संपन्न कराने को बुलंदशहर में पीस कमेटी की बैठक, डीएम-एसएसपी ने दिए कड़े निर्देश

बुलंदशहर

बुलंदशहर :जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मोहर्रम पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर :जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मोहर्रम पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने ताजिया जुलूस के मार्ग, करबला स्थल की सफाई, जर्जर विद्युत तारों व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मोहर्रम पर्व विगत वर्षों की भांति परंपरागत व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए। कोई नई परंपरा शुरू न की जाए। ताजिया कमेटी जुलूस में वालिंटियर्स तैनात कर व्यवस्था बनाए रखे। ताजिया की ऊंचाई निर्धारित मानक से अधिक नहीं होनी चाहिए और जुलूस के दौरान छतों पर क्षमता से अधिक भीड़ एकत्र न हो।

सभी उप जिलाधिकारी व सीओ को संबंधित विभागों के साथ ताजिया मार्गों का भ्रमण कर रूट व्यवस्था देखने को कहा गया। विद्युत विभाग को मार्ग पर झूलते व जर्जर तार तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। ईओ व डीपीआरओ को साफ-सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रखने को कहा गया। जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने व माहौल बिगाड़ने वाली पोस्ट की तत्काल सूचना देने के निर्देश भी दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी ताजिया मार्गों का भ्रमण कर सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता जांची जाए। जरूरत पर अतिरिक्त कैमरे लगवाए जाएं। जुलूस के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जुलूस में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ताजिया केवल करबला में ही दफन किया जाएगा।

एसएसपी ने डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा में ही डीजे बजाने की हिदायत दी। साथ ही ताजिया निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर ऊंचाई मानक की जांच करने को कहा।

बैठक में सीएमओ, एसपी देहात, एडीएम प्रशासन, नगर मजिस्ट्रेट सहित पुलिस-प्रशासन व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.