औरैया: झाड़ियों में जुआ खेल रहे 8 आरोपी गिरफ्तार, फफूंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

औरैया

औरैया/फफूंद जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फफूंद थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया/फफूंद जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फफूंद थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए जुआ खेल रहे 8 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा और क्षेत्राधिकारीअजीतमल के निकट पर्यवेक्षण में अंजाम दी गई। पुलिस के अनुसार, बुधवार 17 जून की रात करीब 9:20 बजे मुखबिर की सूचना पर फफूंद थाना पुलिस ने ग्राम केशमपुर भट्ठे के पास घेराबंदी की। वहां यूकेलिप्टस के पेड़ों की झाड़ियों की आड़ में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस टीम ने घेरा डालकर मौके से 8 आरोपियों को दबोच लिया।

पुलिस ने गिरफ्तारी और मौके से हुई बरामदगी के आधार पर सभी अभियुक्तों के खिलाफ फफूंद थाने में मुकदमा अपराध संख्या 187/2026, धारा 13 (जुआ अधिनियम) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सफलता पाने वाली पुलिस टीम

इस सफल कार्रवाई को फफूंद थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक (SI) रमेशचन्द्र और उपनिरीक्षक (SI) राजवीर सिंह ने अपनी हमराह टीम के साथ मिलकर अंजाम दिया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.