महराजगंज
महराजगंज जनपद में वांछित अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फरेन्दा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में वांछित अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फरेन्दा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों का मार्गदर्शन
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के कुशल मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के दिशा-निर्देशन में सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।
मामले का विवरण
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था। यह मामला एस.टी. नं. 92/2014 (मुकदमा अपराध संख्या 29/2012) से संबंधित है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504, 506 और 308 के तहत आरोप दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में ले लिया है और आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर लाल मिट्टी के पास टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले हैं सभी यात्री pic.twitter.com/BovBYPYGon
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 18, 2026













