बुलंदशहर:खुर्जा के युवक की मौत बनी पहेली: स्विमिंग पूल में डूबा या की गई हत्या? दोस्तों ने गभाना नहर में फेंका था शव, 1 हिरासत में

खुर्जा

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गोकुल विहार कॉलोनी से तीन दिन पहले लापता हुए 23 वर्षीय युवक अजय माहौर का शव अलीगढ़ की गभाना टोल नहर के पास बरामद हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गोकुल विहार कॉलोनी से तीन दिन पहले लापता हुए 23 वर्षीय युवक अजय माहौर का शव अलीगढ़ की गभाना टोल नहर के पास बरामद हुआ। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।

CCTV और दोस्त की निशानदेही से खुला राज

पुलिस जांच में सामने आया कि अजय की मौत स्विमिंग पूल में डूबने से हुई थी। हिरासत में लिए गए दोस्त ने पूछताछ में बताया कि घटना के बाद सभी दोस्त कानूनी कार्रवाई से डर गए। डर के कारण वे अजय को अस्पताल ले जाने के बजाय शव को नहर में छिपाने ले गए और फेंक दिया।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल दोस्तों से पूछताछ जारी है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। हत्या और हादसे दोनों एंगल से जांच की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.