बुलंदशहर:संभल से आए दीपक तिवारी बने सिकंदराबाद के नए सीओ, भास्कर मिश्रा गाजीपुर रवाना

बुलंदशहर

बुलंदशहर जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। संभल से स्थानांतरित होकर आए डिप्टी एसपी दीपक तिवारी को सिकंदराबाद सर्किल का नया सीओ बनाया गया है। एसएसपी के आदेश पर उन्होंने बुधवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।

गौरतलब है कि सिकंदराबाद सर्किल में अब तक सीओ रहे भास्कर मिश्रा का तबादला गाजीपुर जनपद कर दिया गया है। उनके स्थान पर आए दीपक तिवारी ने पदभार संभालते ही क्षेत्र की कानून व्यवस्था को प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी पहली जिम्मेदारी होगी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दीपक तिवारी की छवि एक तेज-तर्रार और अनुशासित अधिकारी की रही है। संभल में भी उनके कार्यकाल को सराहा गया था। सिकंदराबाद जैसे संवेदनशील सर्किल में उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.