बुलंदशहर: चोला पुलिस का बड़ा एक्शन, दुष्कर्म और अवैध उगाही का वांछित आरोपी मोबिन गिरफ्तार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म एवं धन उगाही के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह सेंगर ने बताया कि एसएसपी के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद के मार्गदर्शन में क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में सदलपुर मार्ग पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी।

चेकिंग के दौरान थाना चोला में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 133/2026 में वांछित आरोपी मोबिन पुत्र मीनू निवासी ग्राम कोराली को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी एक महिला के साथ दुष्कर्म करने तथा उससे धन ऐंठने के मामले में वांछित चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी।

पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह सेंगर, उपनिरीक्षक राहुल कुमार तथा कांस्टेबल चंद्रकांत मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.