भाजपा अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख बेचैन: सुशील पाण्डेय कान्हजी

बलिया

बलिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी बलिया के जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता सुशील पाण्डेय “कान्हजी” ने सत्ताधारी दल पर तीखा हमला बोला हैपूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी बलिया के जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता सुशील पाण्डेय “कान्हजी” ने सत्ताधारी दल पर तीखा हमला बोला है। प्रेस को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख भाजपा में भारी बेचैनी है। यही वजह है कि जनता के मूल मुद्दों जैसे—महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, बदहाल शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था से ध्यान भटकाने के लिए रोज नए-नए राजनीतिक शिगूफे छोड़े जा रहे हैं।

सपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति जनता का बढ़ता समर्थन भाजपा की चिंता का सबसे बड़ा कारण बन गया है। इसी घबराहट में भाजपा और उसके सहयोगी दल सपा में टूट-फूट की भ्रामक व आधारहीन अफवाहें फैला रहे हैं, जो उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाता है।

उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट हैं और 2027 के विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर जीत दर्ज करने के लिए संकल्पित हैं। कान्हजी ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त जनता इस अहंकारी सरकार से छुटकारा पाने का मन बना चुकी है और 2027 में सपा को प्रचंड बहुमत देकर सत्ता में वापस लाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.