संभल
संभल जनपद में अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धनारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संभल जनपद में अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धनारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के चलते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत के कुशल मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बहजोई स्तुति सिंह के पर्यवेक्षण में थाना धनारी पुलिस द्वारा अंजाम दी गई।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम मुडैना निवासी मुकद्दिश 35 पुत्र मुजम्मिल, और ग्राम बाजपुर निवासी दो सगे भाइयों ओमप्रकाश 32 व पप्पू 44 पुत्रगण कल्यान को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
थाना पुलिस ने सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपियों को माननीय उपजिला मजिस्ट्रेट (SDM), गुन्नौर के समक्ष पेशी के लिए रवाना कर दिया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर लाल मिट्टी के पास टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले हैं सभी यात्री pic.twitter.com/BovBYPYGon
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 18, 2026













