बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के तहसील अनूपशहर में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ बार एसोसिएशन का गुस्सा गुरुवार को सड़कों पर दिखा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के तहसील अनूपशहर में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ बार एसोसिएशन का गुस्सा गुरुवार को सड़कों पर दिखा। एसडीएम व तहसील प्रशासन के खिलाफ चल रही हड़ताल को उस समय और बल मिला जब मंडल अध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मेरठ व जिला कोऑर्डिनेटर कांग्रेस ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने अधिवक्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
दोपहर में दर्जनों अधिवक्ता रजिस्ट्री कार्यालय पर एकत्र हुए। वहां से जुलूस की शक्ल में शिव चौक होते हुए मुख्य बाजार से नारेबाजी करते हुए सभी तहसील परिसर पहुंचे। पूरे रास्ते “एसडीएम मुर्दाबाद”, “तहसीलदार मुर्दाबाद”, “तहसील प्रशासन मुर्दाबाद” और भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।
क्या है मामला
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आरोप है कि तहसील में बिना सुविधा शुल्क के कोई फाइल आगे नहीं बढ़ती। नामांतरण, दाखिल-खारिज से लेकर रजिस्ट्री तक हर काम में आम जनता का शोषण हो रहा है। कई बार ज्ञापन देने के बाद भी एसडीएम व तहसील प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते बार एसोसिएशन को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।
नेताओं का समर्थन
प्रदर्शन में शामिल ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कहा कि “तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है। गरीब आदमी अपने जायज काम के लिए भी चक्कर काटने को मजबूर है। बार एसोसिएशन की लड़ाई जनहित की लड़ाई है और हम उनके साथ हैं।”
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि जब तक दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और व्यवस्था में सुधार नहीं होता, अनिश्चितकालीन हड़ताल व धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान तहसील में न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप रहा, जिससे वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर लाल मिट्टी के पास टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले हैं सभी यात्री pic.twitter.com/BovBYPYGon
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 18, 2026













