पचपेड़वा
बलरामपुर जनपद में मातृभूमि की स्वतंत्रता, स्वाभिमान और धर्मरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान योद्धा महाराणा प्रताप जी की जयंती (ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया) के अवसर पर पचपेड़वा ब्लॉक के इमलिया कोडर स्थित थारू जनजाति संग्रहालय (दीनदयाल शोध संस्थान) में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में मातृभूमि की स्वतंत्रता, स्वाभिमान और धर्मरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती (ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया) के अवसर पर पचपेड़वा ब्लॉक के इमलिया कोडर स्थित थारू जनजाति संग्रहालय (दीनदयाल शोध संस्थान) में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अतिथियों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और नमन किया।
संत कमलनयन दास जी महाराज का मिला सान्निध्य
इस गौरवमयी कार्यक्रम की अध्यक्षता मणिराम दास छावनी, अयोध्या के परम पूज्य संत कमलनयन दास महाराज ने की। कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं और विशिष्ट जनों को महाराज श्री का सान्निध्य और आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
क्षेत्र के प्रमुख राजनेता और गणमान्य जन रहे मौजूद
महाराणा प्रताप के शौर्य और आदर्शों को याद करने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में राजनीति, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। उपस्थित प्रमुख लोगों में बलरामपुर के चेयरमैन धीरू सिंह, मनकापुर के विधायक व पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, तरबगंज के विधायक प्रेम नारायण पांडेय और माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय (बलरामपुर) के कुलपति डॉ. रवि शंकर सिंह मुख्य रूप से शामिल रहे।
इसके अलावा श्री सौम्य अग्रवाल, जनार्दन तिवारी, रामकृपाल शुक्ला, भाई वैभव पांडे सहित कार्यक्रम के आयोजक श्री रामकृष्ण तिवारी और संजय शुक्ला के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित गणमान्य नागरिक और राष्ट्रभक्त उपस्थित रहे। वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर लाल मिट्टी के पास टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले हैं सभी यात्री pic.twitter.com/BovBYPYGon
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 18, 2026













