बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में बिजली विभाग के संविदा मीटर रीडर की दर्दनाक मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में बिजली विभाग के संविदा मीटर रीडर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा NH34 पर बिलसुरी बिजलीघर के पास हुआ, जब तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी।
मृतक की पहचान आरिफ मलिक पुत्र इकबाल निवासी सिकंदराबाद के रूप में हुई है। आरिफ बिजली विभाग में संविदा पर मीटर रीडर के पद पर तैनात थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरिफ रोज की तरह बिलसुरी बिजलीघर से ड्यूटी समाप्त कर अपनी स्कूटी से सिकंदराबाद लौट रहे थे। तभी NH34 पर पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आरिफ उछलकर सड़क पर गिरे और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सिकंदराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
हादसे की खबर सुनते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरिफ अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। स्थानीय लोगों ने NH34 पर आए दिन हो रहे हादसों पर चिंता जताई है और प्रशासन से स्पीड ब्रेकर व पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर लाल मिट्टी के पास टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले हैं सभी यात्री pic.twitter.com/BovBYPYGon
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 18, 2026













