बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद मार्ग पर शांति दीप गार्डन के सामने एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद मार्ग पर शांति दीप गार्डन के सामने एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक लक्ष्मीराज सिंह भी उसी मार्ग से गुजर रहे थे। सड़क पर दुर्घटना देख उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत अपना काफिला रुकवा दिया।
विधायक ने दिखाई मानवता, खुद कराया अस्पताल में भर्ती
घटनास्थल पर पहुंचते ही विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को संभाला और तत्परता दिखाते हुए तत्काल ‘112 पुलिस सेवा’ को फोन कर हादसे की जानकारी दी। उन्होंने मौके पर मौजूद रहकर पुलिस की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया।
सोशल मीडिया पर की जल्द स्वस्थ होने की कामना
इस सराहनीय कार्य के बाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, सड़क हादसे की सूचना पर तत्काल घायलों की मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
जनता ने की सराहना
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गया है। फिलहाल अस्पताल से घायलों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। संकट के समय में विधायक द्वारा दिखाए गए इस त्वरित कदम और सेवा भावना की स्थानीय जनता जमकर सराहना कर रही है।
नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर लाल मिट्टी के पास टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले हैं सभी यात्री pic.twitter.com/BovBYPYGon
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 18, 2026













