महराजगंज
महराजगंज जनपद की सर्विलांस सेल पुलिस ने गुमशुदगी के मामलों में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने कड़े प्रयासों के बाद विभिन्न स्थानों से खोए हुए 105 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद की सर्विलांस सेल पुलिस ने गुमशुदगी के मामलों में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने कड़े प्रयासों के बाद विभिन्न स्थानों से खोए हुए 105 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 31 लाख रुपये आंकी गई है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन में संपन्न हुई।
सर्विलांस टीम ने इन मोबाइलों को खोजने में केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर पोर्टल, आईएमईआई नंबर ट्रैकिंग और अन्य अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों का सहारा लिया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पिछले तीन महीनों के भीतर जनपद पुलिस अब तक कुल 307 मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये है।
वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कर सौंपे गए मोबाइल
गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद मोबाइल फोन उनके मूल स्वामियों के सुपुर्द किए गए। महीनों पहले खो चुका अपना कीमती मोबाइल वापस पाकर कई लोगों की आंखें खुशी से छलक आईं। मोबाइल स्वामियों ने तत्परता दिखाने के लिए महराजगंज पुलिस और पुलिस अधीक्षक के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।
इस बड़ी कामयाबी पर पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस सेल की टीम की पीठ थपथपाई। उन्होंने जनता से अपील की कि मोबाइल चोरी या गुम होने की स्थिति में बिल्कुल न घबराएं, बल्कि तत्काल नजदीकी थाने, सर्विलांस सेल या सरकार के आधिकारिक सीईआईआर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते तकनीकी मदद से उसे रिकवर किया जा सके।
नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर लाल मिट्टी के पास टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले हैं सभी यात्री pic.twitter.com/BovBYPYGon
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 18, 2026













