सहारनपुर: जिलाधिकारी ने मनोहरपुर में डिजिटल लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, रात्रि चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

सहारनपुर

सहारनपुर जनपद के नागल ब्लॉक के ग्राम मनोहरपुर में जिलाधिकारी अरविंद चौहान ने नवनिर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का फीता काटकर उद्घाटन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सहारनपुर जनपद के नागल ब्लॉक के ग्राम मनोहरपुर में जिलाधिकारी अरविंद चौहान ने नवनिर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्र सरकार के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक भव्य रात्रि चौपाल का भी आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण करते हुए जिलाधिकारी अरविंद चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना से स्थानीय छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षा और कंप्यूटर आधारित अध्ययन के बेहतर अवसर मिलेंगे। यह लाइब्रेरी युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और उनके कौशल विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी।

रात्रि चौपाल में सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

इसके बाद आयोजित रात्रि चौपाल में जिलाधिकारी ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी व विकास योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने चौपाल में मौजूद ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों को बेहद ध्यान से सुना और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित महाजन, खंड विकास अधिकारी असलम परवेज और ग्राम प्रधान बाबूराम सहित भारी संख्या में ग्रामीण और जिला स्तरीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.