लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी क्षेत्र के ग्राम कल्ली स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में कूड़े का ढेर लगने से छात्रों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी क्षेत्र के ग्राम कल्ली स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में कूड़े का ढेर लगने से छात्रों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय के आसपास फैली गंदगी से उठने वाली दुर्गंध के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय ग्रामीण पृथ्वीपाल, जय सिंह, राधे श्याम, श्याम किशोर और शिव प्रकाश ने बताया कि विद्यालय के निकट लंबे समय से कूड़ा डाला जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इससे अनजान बने हुए हैं। बरसात के मौसम में यहां स्थिति और भी गंभीर हो गई है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्यालय परिसर की तत्काल सफाई कराने और वहां कचरा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में जब प्रधान प्रतिनिधि बिपिन कुमार से बात की गई, तो उन्होंने आश्वासन दिया कि इस समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान कराया जाएगा।
नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर लाल मिट्टी के पास टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले हैं सभी यात्री pic.twitter.com/BovBYPYGon
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 18, 2026













