कीचड़ और जलभराव से इटारा के ग्रामीण बेहाल, हादसे का डर

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के ग्राम पंचायत हरनहा के मजरा इटारा में ग्रामीण मुख्य मार्ग पर भारी कीचड़ और जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के ग्राम पंचायत हरनहा के मजरा इटारा में ग्रामीण मुख्य मार्ग पर भारी कीचड़ और जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह जमा कीचड़ से पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यहां से गुजरना बेहद जोखिम भरा हो गया है।

इस बदहाली का सबसे बुरा असर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और किसानों पर पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण मनोज कुमार, सुखबीर, बुद्धा लाल और छोटकन ने बताया कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से सड़क तालाब में तब्दील हो चुकी है, जिससे लगातार फिसलकर दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क मरम्मत की मांग की है।

इस संबंध में जब ग्राम प्रधान मेघनाथ से बात की गई, तो उन्होंने आश्वासन दिया कि रास्ते को जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.