शाहगंज को जनपद और लोकसभा बनाने की मांग; भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर

जौनपुर जनपद के सामाजिक कार्यकर्ता व युवा भाजपा नेता पंकज कुमार सिंह ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह से मुलाकात की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


जौनपुर जानपद के सामाजिक कार्यकर्ता व युवा भाजपा नेता पंकज कुमार सिंह ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन सौंपकर शाहगंज विधानसभा क्षेत्र को नया जनपद और लोकसभा क्षेत्र घोषित किए जाने की पुरजोर मांग उठाई।

9 से 10 लाख की आबादी और रणनीतिक भौगोलिक स्थिति

राष्ट्रीय महासचिव को सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि शाहगंज विधानसभा क्षेत्र की अनुमानित जनसंख्या लगभग 9 से 10 लाख के बीच है। व्यापारिक दृष्टि से यह जौनपुर जनपद की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण तहसीलों में से एक है। भौगोलिक रूप से शाहगंज दो प्रमुख धार्मिक नगरियों—अयोध्या और वाराणसी के मध्य स्थित है, जिसकी सीमाएं आजमगढ़, अंबेडकरनगर और सुल्तानपुर जैसे अन्य कई जनपदों से सटीक रूप से जुड़ती हैं।

यातायात और विकास के दृष्टिकोण से बेहद अहम

ज्ञापन में शाहगंज के बुनियादी ढांचे को रेखांकित करते हुए बताया गया है कि यह क्षेत्र पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से महज 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होने के कारण यातायात और आर्थिक विकास के नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, रेल संपर्क के लिहाज से भी शाहगंज उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे को जोड़ने वाला एक प्रमुख रेलवे जंक्शन है।

जिला बनने से विकास को मिलेगी नई गति

युवा नेता पंकज कुमार सिंह ने दावा किया कि क्षेत्र के लगभग 50 प्रतिशत मतदाता भारतीय जनता पार्टी के समर्थक हैं और वे केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मांग की कि यदि शाहगंज को नया जनपद और तहसील को जिला मुख्यालय घोषित किया जाता है, तो इससे प्रशासनिक व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर जनता को सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए इस दिशा में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.