सप्ताहभर से ट्रांसफार्मर जला, अंधेरे में डूबा जैगहा बाजार; अब लगेगा 250 केवीए का नया ट्रांसफार्मर

जौनपुर

जौनपुर जनपद के स्थानीय क्षेत्र के जैगहा बाजार में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से व्यापारियों और स्थानीय उपभोक्ताओं की मुश्किलें बेहद बढ़ गई हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


जौनपुर जनपद के स्थानीय क्षेत्र के जैगहा बाजार में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से व्यापारियों और स्थानीय उपभोक्ताओं की मुश्किलें बेहद बढ़ गई हैं। बाजार में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है। इस भीषण गर्मी के बीच बिजली न मिलने से जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं स्थानीय कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

अंधेरे में कारोबार, व्यापारियों को भारी नुकसान

ट्रांसफार्मर जलने से दर्जनों उपभोक्ता हफ़्तों से बिजली संकट झेल रहे हैं। शाम ढलते ही बाजार में घोर अंधेरा छा जाता है, जिससे ग्राहकों की आवाजाही न के बराबर रह गई है। ‘प्रधान इमरती भंडार’ के संचालक ज्ञानचंद मोदनवाल ने बताया कि दुकान में अंधेरा रहने और कोल्ड ड्रिंक व अन्य पेय पदार्थ ठंडे न होने से बिक्री पर सीधा असर पड़ा है। वहीं, स्थानीय निवासी सहाब साकिब ने कहा कि पूरे बाजार क्षेत्र में अंधेरा पसरा होने से आम राहगीरों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश

व्यापारियों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना तत्काल विद्युत विभाग को दे दी गई थी, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे लोगों में विभाग के प्रति भारी नाराजगी है। स्थानीय व्यापारियों ने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

जल्द बहाल होगी आपूर्ति: अवर अभियंता

इस संबंध में विद्युत विभाग के अवर अभियंता संजय प्रजापति ने बताया कि क्षेत्र में लोड बढ़ने के कारण पुराना 100 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर जल गया था। उपभोक्ताओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए अब वहां 100 केवीए के स्थान पर 250 केवीए क्षमता का बड़ा ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर उपलब्ध होने में थोड़ा समय जरूर लगा, लेकिन बुधवार शाम तक नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.