महराजगंज:राष्ट्रीय बजरंग दल ने निकाला भव्य मोर्चा; राष्ट्रभक्ति और हिंदुत्व का दिया संदेश

महराजगंज

महराजगंज जनपद में राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा नगर पंचायत चौक में एक भव्य जुलूस निकालकर संगठन की मजबूती और एकजुटता का प्रदर्शन किया गया। । पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

महराजगंज जनपद में राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा नगर पंचायत चौक में एक भव्य जुलूस निकालकर संगठन की मजबूती और एकजुटता का प्रदर्शन किया गया। इस मोर्चे का नेतृत्व नगर पंचायत चौक के मठाधीश माननीय लक्ष्मण बाबा, राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष विशाल पुष्कर और महामंत्री सूरज तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।

यह जुलूस नगर पंचायत चौक स्थित गोरखनाथ मंदिर से मंत्रोच्चार और जयकारों के साथ शुरू हुआ। इसके बाद कार्यकर्ताओं का हुजूम चौक के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए भ्रमण पर निकला। जुलूस के दौरान पूरा मार्ग भगवा रंग में रंगा नजर आया और देशप्रेम के नारे गूंजते रहे। नगर का भ्रमण करते हुए यह मोर्चा ठेकी चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुआ।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया। नेतृत्वकर्ताओं ने युवाओं और स्थानीय नागरिकों को राष्ट्रभक्ति के प्रति जागरूक होने तथा हिंदुत्व के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन की क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है और बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं ने इसमें अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.