जयपुर के सांगानेर में अमावस्या पर 60 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां वितरित

जयपुर

जयपुर अमावस्या के पावन पर्व पर रक्तदान महादान मित्र मंडल द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

जयपुर अमावस्या के पावन पर्व पर रक्तदान महादान मित्र मंडल द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। मंडल के संरक्षक जगदीश चंद्र बेगाना के निर्देशानुसार, सांगानेर स्थित मदरामपुरा बालाजी मंदिर परिसर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंडल के संस्थापक मोहन सिंह सूर्यवंशी के कर-कमलों द्वारा क्षेत्र की 60 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया गया।

संस्थापक मोहन सिंह सूर्यवंशी ने बताया कि संस्था द्वारा आयोजित यह पांचवां कपड़ा वितरण कार्यक्रम है। उन्होंने इस पुनीत कार्य की सफलता का श्रेय स्थानीय दानदाताओं को देते हुए कहा, “यह सेवा कार्य जयपुर के भामाशाहों के अमूल्य सहयोग से ही संभव हो पाया है। मैं तो मात्र एक माध्यम और सेवक हूं। जब तक जीवन है, इसी तरह निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सेवा करता रहूंगा।”

वस्त्र पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने संस्था व सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस पुण्य कार्य की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.