नरौरा में तीन शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी व जेवरात बरामद

बुलंदशहर

बुलंदशहर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहेपूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मंगलवार को थाना नरौरा पुलिस द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर कसेर तिराहा एविन होटल के पास से 03 शातिर चोरों सोनू कुमार पुत्र यादराम उर्फ यादू निवासी ग्राम चौढेरा थाना नरौरा जनपद बुलंदशहर, विजय उर्फ कालिया पुत्र छत्रपाल निवासी धमीली थाना सहसवान जनपद बदायूँ हाल पता ग्राम चौढेरा थाना नरौरा जनपद बुलंदशहर व दीपक पुत्र रंजीत सिंह निवासी ग्राम चौढेरा थाना नरौरा जनपद बुलंदशहर को चोरी किए 1710/- रुपये, आभूषण व लोहे के सब्बल सहित गिरफ्तार किया गया। बरामदगी में 1710 रुपये नकद, 04 खडुए सफेद धातु, एक जोड़ी पाजेब सफेद धातु, एक अंगूठी पीली धातु, एक जोड़ी पायल सफेद धातु, दो जोड़ी बिछुए सफेद धातु व एक लोहे का सब्बल शामिल है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्तगण ने दिनांक 06.06.2026 को थाना नरौरा क्षेत्रान्तर्गत एक मकान से आभूषण चोरी की घटना कारित की थी जिसके सम्बन्ध में थाना नरौरा पर मु0अ0सं0 132/26 धारा 331(4)/305 बीएनएस पंजीकृत है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नरौरा पर पंजीकृत अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में भुवनेश कुमार प्रभारी थाना नरौरा, उ0नि0 सोनू शर्मा, उ0नि0 निखिल कुमार मिश्रा, का0 पवन कुमार, का0 देवेंद्र कुमार, का0 अक्षनी कुमार, रि0का0 कृष्णा शामिल रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.