हापुड़
हापुड़ जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बाबूगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बाबूगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ हुई चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। आत्मरक्षार्थ की गई पुलिस फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ बनखंडा नहर पटरी के पास हुई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान देवेश उर्फ कुक्की (पुत्र सूबेपाल, निवासी ग्राम रमपुरा, बाबूगढ़, हापुड़) और शगुन (पुत्र सुनील, निवासी ग्राम शकरपुर, बाबूगढ़, हापुड़) के रूप में हुई है। मुठभेड़ में देवेश उर्फ कुक्की घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की 4 मोटरसाइकिलें, नकदी और अवैध असलहा बरामद किया है। पूछताछ में सामने आया है कि पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के अंतर्राज्यीय वाहन चोर हैं। इनके खिलाफ उत्तराखंड, दिल्ली, अमरोहा, बुलंदशहर और हापुड़ के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों के करीब दो दर्जन (24) मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सिद्धार्थनगर: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मंत्री अनिल राजभर ने गिनाईं उपलब्धियांhttps://t.co/aPbaXgHM6H
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 16, 2026













