बुलंदशहर
बुलंदशहर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा ग्रेट निकोबार द्वीप को बचाने के लिए शुरू किए गए हस्ताक्षर व डिजिटल अभियान को बुलंदशहर में तेज कर दिया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा ग्रेट निकोबार द्वीप को बचाने के लिए शुरू किए गए हस्ताक्षर व डिजिटल अभियान को बुलंदशहर में तेज कर दिया गया है। सोमवार को डिबाई के चौगानपुर स्थित इंजीनियर रवि लोधी के प्रतिष्ठान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव के निर्देशन में इस अभियान का जोरदार शुभारंभ हुआ।
बैठक को संबोधित करते हुए ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए देश की प्राकृतिक संपदा और युवा पीढ़ी के भविष्य को खतरे में डाल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि राहुल गांधी की इस मुहिम को सफल बनाने के लिए विधानसभा, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर पर आमजन को जोड़कर एक बड़ा जन-जागरण अभियान चलाएं।
इस महत्वपूर्ण बैठक में हामिद अली, हिम्मत सिंह, एडवोकेट रविंद्र कुमार, एडवोकेट विकास कुमार, आनंद पाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, बाबूराम, विनोद कुमार पेंटर, सत्य प्रकाश शर्मा और महिला ब्लॉक अध्यक्ष (डिबाई) हाजरा बेगम सहित भारी संख्या में स्थानीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।













