ठूठीबारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 60 शीशी नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ उपाध्याय के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अवैध तस्करी विरोधी अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ उपाध्याय के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अवैध तस्करी विरोधी अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 60 शीशी अवैध नेपाली शराब और एक साइकिल बरामद की है।

थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी, कांस्टेबल रवि कुमार, दीपक सिंह और सुनील कुमार की टीम ने एसएसबी रोड पुल के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। तलाशी में उसके पास से 300 ML की 60 शीशियां (कुल 18 लीटर) बरामद हुईं।

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान मदन मद्धेशिया (32 वर्ष), पुत्र शंकर मद्धेशिया, निवासी ग्राम नेटुअहिया नौनिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.