शिकारपुर
शिकारपुर नगर पालिका को स्वच्छ, सुन्दर और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से चेयरमैन एवं ईओ नीतू सिंह, के निर्देशानुसार विभिन्न वार्डों में एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

शिकारपुर नगर पालिका को स्वच्छ, सुन्दर और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से चेयरमैन एवं ईओ नीतू सिंह, के निर्देशानुसार विभिन्न वार्डों में एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पालिका की टीम ने मुस्तैदी से काम करते हुए वार्डों की सूरत बदलने का प्रयास किया।
अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों द्वारा वार्डों की मुख्य सड़कों, गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की गहन सफाई की गई। जलभराव और गन्दगी की समस्या से निपटने के लिए नालियों से सिल्ट निकाली गई और सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजेशन व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी किया गया, ताकि नागरिकों को एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके।
नागरिकों से की गई खास अपील: सफाई अभियान के साथ-साथ पालिका प्रशासन ने जन-जागरूकता पर भी विशेष जोर दिया। अभियान के दौरान नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और घरों व दुकानों का कूड़ा-कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय केवल निर्धारित स्थानों या कूड़ेदान में ही डालें।
नगर पालिका ईओ नीतू सिंह, ने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुन्दर बनाए रखना केवल पालिका की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि इसमें आम जनता का सहयोग भी बेहद जरूरी है। मैं सभी नागरिकों से अनुरोध करती हूं कि वे इस मुहिम में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं और शिकारपुर को आदर्श व स्वच्छ नगर बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।
आगे भी जारी रहेगा अभियान: नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पालिका परिषद नगर को पूरी तरह स्वच्छ, सुन्दर और रोगमुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस तरह के विशेष सफाई अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से सभी वार्डों में संचालित किए जाते रहेंगे ताकि सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा जा सके।













