बुलंदशहर
बुलंदशहर सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के ककोड़ मंडल अंतर्गत ग्राम चचोई में विधायक ठाकुर लक्ष्मीराज सिंह के नेतृत्व में एक विशाल जनसंपर्क अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वॉइस ऑफ़ न्यूज़24 की खास रिपोर्ट।
बुलंदशहर सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के ककोड़ मंडल अंतर्गत ग्राम चचोई में विधायक ठाकुर लक्ष्मीराज सिंह के नेतृत्व में एक विशाल जनसंपर्क अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने स्वयं ग्रामीणों और प्रबुद्ध जनों के बीच पहुंचकर सरकारी योजनाओं के पत्रक वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से इन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और संगठन पर चर्चा
विधायक ने गांव में रात्रि प्रवास भी किया, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के आवास पर संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की।
यह रहे उपस्थित
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ललित भाटी, पीतांबर प्रजापति, योगेश (प्रधान पुत्र), पूर्व प्रधान भीम सिंह, पूर्व प्रधान लच्छू सिंह और गौतम सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।













