जौनपुर: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, दो माह पूर्व हुई थी शादी

जौनपुर

जौनपुर जनपद के क्षेत्र के अब्बोपुर गांव निवासी एक श्रमिक की शुक्रवार को आजमगढ़ जिले में निर्माणाधीन मकान की छत पर शटरिंग करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के क्षेत्र के अब्बोपुर गांव निवासी एक श्रमिक की शुक्रवार को आजमगढ़ जिले में निर्माणाधीन मकान की छत पर शटरिंग करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

अब्बोपुर निवासी 22 वर्षीय प्रमोद बिंद पुत्र संतू बिंद मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार सुबह वह दीदारगंज थाना क्षेत्र के फुलेश गांव में चन्देश गौतम के निर्माणाधीन मकान की छत पर शटरिंग का कार्य करने गया था। काम के दौरान प्रमोद छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।

साथ काम कर रहे श्रमिकों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए शाहगंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शादी महज दो महीने पहले हुई थी। प्रमोद की असमय मौत से उसकी पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची दीदारगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.