महराजगंज
नेपाल में बारिश से सीमावर्ती इलाकों में बढ़ते खतरे को देखते हुए “जीरो कैजुअल्टी” मिशन पर फोकस, रेस्क्यू और रिस्पॉन्स टाइम का हुआ लाइव परीक्षण, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मानसून की दस्तक से पहले महराजगंज जिला प्रशासन बाढ़ से निपटने की तैयारियों में जुट गया है। नेपाल में होने वाली भारी बारिश के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में हर साल बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने निगरानी और तेज कर दी है।
इसी क्रम में संभावित बाढ़ आपदा से निपटने के लिए NDRF, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त मॉकड्रिल की। इस दौरान बाढ़ जैसे हालात बनाकर रेस्क्यू टीमों की तैयारियों का परीक्षण किया गया।

मॉकड्रिल में मकानों की छतों और पानी में फंसे लोगों को निकालने का लाइव अभ्यास किया गया, जिसमें टीमों ने तत्परता दिखाई। रेस्क्यू के बाद पीड़ितों को प्राथमिक उपचार देने की व्यवस्था को भी परखा गया। आपदा की सूचना मिलने पर टीमों के रिस्पॉन्स टाइम का भी परीक्षण किया गया।

प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में संभावित बाढ़ को देखते हुए राहत एवं बचाव योजनाओं की लगातार समीक्षा कर रहा है। इस बार प्रशासन का फोकस “मिशन जीरो कैजुअल्टी” पर है, ताकि जान-माल के नुकसान को पूरी तरह रोका जा सके।
Voice Of News 24











