औरैया: पुलिस मुठभेड़ के बाद 25 हजारी इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

औरैया

औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को दिबियापुर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को दिबियापुर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दिबियापुर क्षेत्र के कम्प्रेशर बम्बा पर चेकिंग के दौरान, हत्या के मामले में वांछित चल रहे 25,000 रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

यह मुठभेड़ समाधान पुर्वा और बहादुरपुर के बीच स्थित पुलिया के पास हुई। खुद को घिरा देख शातिर अपराधी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दिबियापुर भिजवाया। पुलिस ने मौके से अवैध असलहा व कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.