जौनपुर
जौनपुर उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से सोशल मीडिया पर मारपीट का एक सनसनीखेज वीडियो वायरल हो रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से सोशल मीडिया पर मारपीट का एक सनसनीखेज वीडियो वायरल हो रहा है। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बरैंया गांव के इस वीडियो में चार दबंग युवक मिलकर एक लड़के को चप्पल, लात-घूसों और बेल्ट से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि मारपीट कर रहे एक आरोपी की कमर में तमंचा साफ दिखाई दे रहा है, जिसके दम पर वह पीड़ित युवकों को सरेआम धमका रहा है।
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
पुलिस ने शुरू की जांच, जल्द होगी गिरफ्तारी
मामला संज्ञान में आते ही सिंगरामऊ थाना पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। पहचान होते ही सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
सोशल मीडिया के ‘गैंगस्टर्स’ पर पुलिस का ‘ऑपरेशन वज्रपात’
एक तरफ जहां अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जौनपुर पुलिस इंटरनेट पर गैंग बनाकर डर का माहौल पैदा करने वाले तत्वों के खिलाफ ‘ऑपरेशन वज्रपात’ चला रही है।
पुलिस की इस मुहिम के तहत जिले में अब तक की बड़ी कार्रवाइयां इस प्रकार हैं:
चिन्हित गैंग: पुलिस ने सोशल मीडिया पर सक्रिय 56 आपराधिक गैंग और उनके 423 सदस्यों को रडार पर लिया है।
अब तक कार्रवाई: इस अभियान के तहत अब तक 10 मामले दर्ज कर 8 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
जिले के इन प्रमुख गैंगों पर है पुलिस की नजर
पुलिस द्वारा चिन्हित किए गए प्रमुख सोशल मीडिया गैंग्स में महाकाल गैंग, अविरल गैंग, कर्रा गैंग, शूटर गैंग 505, कट्टा गैंग-606, टीम दादा मुफ्तीगंज 9696 गैंग, शक्तिमान गैंग, यदुवंशी गैंग, शिवा-94 गैंग, पंकज किंग-8558 गैंग, राउडी-001 गैंग, मेढ़ा गैंग, आशु यादव राइडर गैंग, जानसन गैंग और सावन गैंग शामिल हैं।
पुलिस का दावा है कि कानून हाथ में लेने वाले और सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर भय फैलाने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।
कानपुर देहात: दामाद ने पत्नी को छोड़ सगी सास से रचाई शादी; कोर्ट मैरिज के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें कीं वायरल, जोड़ा फरारhttps://t.co/xEsEd5ArcM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 8, 2026













