बुलंदशहर: मुठभेड़ में कुख्यात अमित जाट गैंग का शातिर शूटर घायल, अवैध पिस्टल और चोरी की बाइक बरामद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के ककोड़ थाना पुलिस और स्वाट टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में कुख्यात अमित जाट गैंग के एक सक्रिय और वांछित सदस्य को गिरफ्तार कर लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के ककोड़ थाना पुलिस और स्वाट टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में कुख्यात अमित जाट गैंग के एक सक्रिय और वांछित सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। उसके पास से एक अवैध पिस्टल, कारतूस, दो मोबाइल और चोरी की एक बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

रोकने पर पुलिस टीम पर झोंक दी फायरिंग

जानकारी के अनुसार, ककोड़ पुलिस की टीम हसनपुर लडूकी बंबे के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो वह रुकने के बजाय बाइक मोड़कर भागने लगा और उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से सीधे फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से बदमाश घायल होकर बाइक सहित गिर गया, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।

जीतू पर हुए जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी

पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम कुलदीप पुत्र जयंती प्रसाद (निवासी ग्राम धनोरा, थाना ककोड़) बताया है। कड़ाई से की गई पूछताछ में उसने कुख्यात अमित जाट गैंग का सक्रिय सदस्य होने की बात कबूल की। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बीती 15 मई 2026 को ककोड़ क्षेत्र में जीतू उर्फ जितेंद्र पुत्र धर्मपाल पर जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी सरगर्मी से तलाश थी।

थाना प्रभारी का बयान

घायल बदमाश कुलदीप को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। ककोड़ थाना प्रभारी सरजेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस के रडार पर था। इसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में अमित जाट गैंग के नेटवर्क को तोड़ने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में बड़ी मदद मिलेगी। आरोपी के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सफलता पाने वाली संयुक्त पुलिस टीम

ककोड़ थाना पुलिस: प्रभारी निरीक्षक सरजेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक अंकित कुमार, बिजेंद्र मलिक, रविंद्र सिंह यादव, हेड कांस्टेबल चंद्रवीर सिंह, कांस्टेबल तेज प्रताप सिंह व मोहित कुमार।

स्वाट टीम

प्रभारी संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल कपिल नैन, प्रदीप कुमार, निकुंज यादव, आरिफ, कांस्टेबल रोहित, नरेंद्र, सचिन चौहान, श्याम सुंदर सिंह, अमित कुमार तथा चालक हेड कांस्टेबल तेज सिंह।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.