महराजगंज
महराजगंज भिटौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगदही गांव में रविवार को 28 वर्षीय विवाहिता प्रीति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भिटौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगदही गांव में रविवार को 28 वर्षीय विवाहिता प्रीति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया। जिस घर में सोमवार को बेटी के मुंडन संस्कार की खुशियां मनाई जाने वाली थीं, वहां बीती रात विवाहिता का शव मिलने से कोहराम मच गया और खुशी का माहौल पल भर में मातम में बदल गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दहेज के लिए प्रताड़ना और मारपीट का आरोप
मृतका के पिता रामप्यारे ने दामाद और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही प्रीति को फ्रिज, कूलर और अन्य सामानों की मांग को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप यह भी है कि उसका पति अक्सर उसके साथ बेरहमी से मारपीट करता था।
थाना प्रभारी का बयान
भिटौली थाना के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जhttps://t.co/1Y49HgPVzM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 7, 2026














