बलिया
बलिया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि 8, 9 एवं 10 जून को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के लिए विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। इससे दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और परीक्षा के बाद अपने गंतव्य तक लौटने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे समय से अपने परीक्षा केंद्रों के लिए प्रस्थान करें तथा रेलवे एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। जिला प्रशासन परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा अवधि के दौरान परिवहन, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जhttps://t.co/1Y49HgPVzM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 7, 2026














