बुलंदशहर
बुलंदशहर मै थाना स्याना की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई कर साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के 2000 रुपये उसके बैंक खाते में वापस कराये ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर मै थाना स्याना की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई कर साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के 2000 रुपये उसके बैंक खाते में वापस कराये ।
पुलिस के अनुसार, कस्बा स्याना निवासी अमित गुप्ता पुत्र महेंद्र कुमार गुप्ता ने 2 जून को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके खाते से 2000 रुपये की साइबर धोखाधड़ी कर ली गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में स्याना थाना प्रभारी रामनारायण सिंह के नेतृत्व में हेल्प डेस्क टीम – उ0नि0 ब्रज गोपाल सोलंकी, उ0नि0 आनंद कुमार दुबे, का0 विरीत सरोहा और का0 कृष्ण कुमार कौशिक – ने अथक प्रयास कर पूरी रकम रिकवर कराई।
रकम वापस मिलने पर अमित गुप्ता ने पुलिस की सराहना की।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति से खाता संख्या, पिन, ओटीपी या सीवी साझा न करें। धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।
सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जhttps://t.co/1Y49HgPVzM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 7, 2026















